
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के मौके पर प्रतिनियुक्त किए गए अधिकरियों कर्मचारियों को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी कपिल ने ऐसे 43 अधिकारियों कर्मचारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान पूजा अर्चना दर्शन करने आने वाले श्रद्घालुओं को सहयोग के लिए कई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष में की गई थी। इसी दौरान 13 अक्टूबर को जांच के क्रम में 43 अधिकारी कर्मचारी प्रतिनियुक्ति स्थल से अनिधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जो कर्तव्य के प्रति आपकी घोर लापरवाही, शिथिलता, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारित एवं उदासीनता है।
ऐसी स्थिति में इन सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वालों पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर वेतन या मानदेय भुगतान को रोकने को कहा गया है।
जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उसमें सहायक अभियंता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कृषि समन्वय भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में शारदीय नवरात्र के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने घरों से निकल रहे हैें। मंदिरों पंडालों में श्रद्घालुओं की भीड लगी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बुधवार को पटना के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की थी राज्य में शांति समृद्घि की कामना की थी। दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
You must be logged in to post a comment.