बेवक्त की बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई बिहारवासियों की मुश्किलें।।

बिहार में मौसम ने फिर अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ नजर आने लगा है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा का प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। सतह 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह होने के कारण उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। शेष भागों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

पटना, बक्सर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू है। तेज ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। फिलहाल बिहारवासियों की मुश्किल काम होती नजर नही आ रही हैं मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार में बारिश को लेकर येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की भी उम्मीदें जताई गई हैं। 6 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।
गुरुवार के बाद शुक्रवार को रात में हुई बारिश ने सूबे में ठंड को बढ़ा दिया है। तेज ठंडी हवाओं के कारण राज्य के तापमान में कमी आई है। बारिश और ठंड हवाओं के कारण पटना का तापमान 8° सेल्सियस तक पहुंच गया है।