अयोध्या में हुआ बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 यात्री हुए घायल 4 यात्रियों की गई जान।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। अयोध्या में मंगलवार की सुबह में एनएच-27 मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। मीडिया सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गयी है और 30 लोगो के घायल होने की सूचना आ रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। बस के अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिसके लिए प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले मैनपुरी जिले के शीतला देवी मंदिर से नेजा चढ़ाकर वापस लौट रहे जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावली निवासी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और दो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गयी थी। वहीं दुर्घटना में 17 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।