बिहार – 60 वर्षीय रिटायर फौजी की अपराधियों ने बिच सड़क पर गोली मार ले ली जान , रिटायर फौजी के बेटे की भी अपराधी ले चुके है जान…….

बिहार के बेगूसराय जिले से प्रशासन से बेख़ौफ़ अपराधियों  का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। अपराधियों ने एक रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना से मृतक के परिजन अभी तक सदमे में  हैं। वारदात नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है। मृतक  रिटायर फौजी की पहचान सोनापुर गांव के रहने वाले सियाशरण सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है।

बिच सड़क पर घेर कर मारा गोली फिर बन्दुक लहराते हुए हो गए फरार…….

ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर फौजी विजय सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घर से करीब एक सौ मीटर दूर अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने जब घटनास्थल पर पहुंचा तो रिटायर फौजी विजय सिंह खून से लथपथ पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नयागांव थाने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश भी देखी जा रही है।

एक साल पहले रिटायर फौजी के बेटे की अपराधियों ने की थी हत्या, बदमाश केस उठाने का बना रहे थे दबाव…..

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले ही रिटायर फौजी के पुत्र को भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी केस को उठाने के लिए बदमाशों के द्वारा दवाब दिया जा रहा था।

ग्रामीणों ने घर-गाड़ी में की तोड़फोड़

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण रंजीत सिंह पर घटना में संलिप्तता होने का आरोप लगाकर उसके घर और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के सारे वीडियो पर जांच पड़ताल कर रही है।