डॉक्टर साहब बडे़ शातिर निकले, मरीजों के इलाज की आड़ में चलाते थे जाली नोट छापने का धंधा

झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि पुलिस ने नकली नोट छापने के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी रांची में एक डॉक्टर क्लिनिक की आड़ में जाली नोट छापने का धंधा चला रहा है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मामले का उद्भेदन किया। पुलिस ने शातिर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके क्लिनिक ले नकली नोट छापने की मशीन, स्केनर और नकली नोट बरामद किया है।

डीएसपी ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज ने बताया कि उन्होंने बताया कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में नकली नोट छापने का काम चल रहा है। उक्त सूचना के बाद एसएसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम ने मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थिति मेसर्स रानी स्किन केयर सेंटर में छापामारी कर नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गय़ा है।

500, 200 और 100 के नोट छापता था डॉक्टर

रानी स्किन केयर के संचालक डॉ आसिफ अपने सेंटर में लैपटॉप, प्रिंटर, फोटो इस्केनर के सहारे 500, 200 और 100 के नोट छापने का काम करता था। नोट को स्थानीय बाजार में खपाता था।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर आसिफ से पूछताछ की जा रही है। वहीं इसके तार कहां से कहां से जुड़े है इसका पता लगाय जा रहा है।