बिहार में अब ठंड का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है. पहले सुबह और रात का पारा अब तेजी से लुढ़कने लगा है। पछुआ हवा ने कनकनी भी बढ़ाई है। लोग रजाइ और कंबल के अंदर ही अब रात में दुबककर सोने लगे हैं। वहीं शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक ठंड वाला जिला गया रहा। जहां का तापमान 8.2 डिग्री रह। 10 के नीचे केवल गया का ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कुल सात जिलों के पारे में गिरावट दर्ज की गयी।
न्यूनतम तापमान में लगातारआ रही गिरावट….
बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। दरअसल, पर्वतीय प्रदेशों से आ रही ठंड और शुष्क हवा के कारण पारा में ये गिरावट देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
पछुआ हवा के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड…..
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अभी प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। इस वजह से अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। वहीं एक हफ्ते बाद से प्रदेश में कोहरे का कहर बढ़ सकता है। रेलवे की ओर से भी एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि कई ट्रेनों के ट्रिप भी घटाए गये हैं।
You must be logged in to post a comment.