कैमूर पहाड़ी पर 118 करोड़ की लागत से अब बनेगी पक्की सड़क,116 गांव को होगा फायदा…

बिहार के रोहतास जिला का दक्षिणी इलाका पर्वतीय है। जहां कैमूर पहाड़ी  पर सैकड़ों गांव बसे हैं। गांव में रहने वाले लोगों को अभी तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुआ है। जिस कारण गांव का विकास नहीं हो सका है। गांवो में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन सड़क नहीं पहुंच पाया। ऐसे गांव को अब राहत मिलने वाली है। रोहतास जिला के अकबरपुर से लेकर कैमूर  जिला के आधार तक यह सड़क जाएगी। इसके निर्माण में करीब एक अरब 18 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

फिलहाल पहले फेज में दुर्गावती नदी  तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पहले फेज में 32 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क दुर्गम पहाड़ियों पर बनेगी। जिस कारण इसके निर्माण में काफी खर्च आएगी। इस सड़क के बन जाने से कैमूर पहाड़ी पर बसे 116 गांव को फायदा पहुंचेगा। गांवों का शहर से कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पर्यटन का भी विकास होगा।