जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया पीएम पद से इस्तीफा, आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे आबे ने लिया फैसला

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। पीएम आबे इसी महीने में दो बार अस्पताल में इलाज कराने के लिए जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी।

पिछले सात साल से पीएम पद पर आसीन थे आबे

जापान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आबे नहीं चाहते कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है। आबे देश की सत्ता पर 2803 दिनों से पदासीन थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं। देश में जारी कोरोना महामारी के बाद से मांग हो रही थी कि आबे नागरिकों को इससे निपटने को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएं।