बिहार में अब आंगनबाड़ी कर्मियों का सरकार पर फूटा गुस्सा, 17 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये कर्मी

अररिया : बिहार चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। आपको बता दें कि ये कर्मचारी 31 अगस्त से सांकेतिक हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी मांगों को सरकार के द्वारा अनसुना करने के बाद यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, अररिया के बैनर तले कर्मचारियों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इस बावत पत्र भी लिखा है। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी मांगो को पूरा किया जाए। साथ हीं सरकार उनसे सम्मानजनक समझौता करे। जब तक सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है, तब तक वे हड़ताल पर हीं रहेंगे।