यशवर्धन कुमार सिन्हा होंगे अगले मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दिलाएंगे सीआईसी पद की शपथ

सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सीआईसी सिन्हा, पत्रकार उदय महुकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व सीएजी सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाएंगे। तीनों सूचना आयुक्तों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने किया।

तीन वर्ष का होगा यशवर्धन सिन्हा का कार्यकाल

यशवर्धन कुमार सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 में सूचना आयुक्त के तौर पर ज्वाइन किया था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी रह चुके हैं। दरअसल, 26 अगस्त को बिमल जुलका का कार्यकाल खत्म होने के बाद से सीआईसी पद खाली था। सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।