समाज सुधार अभियान के तहत आज सासाराम से जनता को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाज सुधार अभियान के क्रम में सोमवार को सासाराम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर के लोग उनकी सभा से जुड़ेंगे। सीएम के समाज सुधार अभियान का यह तीसरा पड़ाव होगा। उन्होंने 22 दिसंबर को मोतिहारी से अपने अभियान की शुरुआत की थी। पहले पड़ाव में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लोग उनकी सभा से जुड़े थे। दूसरे पड़ाव पर उन्होंने 24 दिसंबर को गोपालगंज में सभा की थी।