बिग बॉस विनर एल्विश पर सांपों तस्करी करने का FIR दर्ज, रेव पार्टी कराने का भी आरोप

यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में शुक्रवार को FIR दर्ज की है। एल्विश पर रेव पार्टी कराने का भी आरोप है।इस मामले का खुलासा मेनका गांधी से जुड़े आर्गनाइजेशन PFA ने स्टिंग ऑपरेशन किया। फिर पुलिस में शिकायत की थी। इसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की।

स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट 

PFA से जुड़े एक कार्यकर्ता गौरव गुप्ता को नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ये भी पता चला था कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउस में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। ये भी पता चला कि वो गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां भी करते हैं।

इस गैंग का मुख्य आरोपी एल्विश यादव फरार

पुलिस की ओर से तस्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज हुआ है। वहीं इस गैंग का मुख्य आरोपी एल्विश यादव फरार है। एल्विश यादव एक मशहूर यूट्यूबर हैं। वह यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 14.2 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं।