जापान में भूकंप के तेज झटके, भूकंप का तीव्रता 7.5 डिग्री सेल्सियस मापी गई, सुनामी का अलर्ट जारी,  इंडोनेशिया में कांपी धरती

नए साल 2024 का आगाज हो गया है…और साल के पहले दिन जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है।

सुनामी की चेतावनी

यहां के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इससे जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है…समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। फिलहाल इस पर अपडेट आ रहे हैं।

 इंडोनेशिया में हिली धरती

वहीं जापान के अलावा  इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा द्वीप में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा द्वीप में 4.8 तीव्रता का भूकंप की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस भूकंप के झटके से किसी तरह की क्षति या फिर किसी के मौत का मामला अभी सामने नहीं आया है। मौसम एजेंसी ने आगे बताया कि, भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा प्रांत के सुमेदांग से 2 किमी (1.25 मील) उत्तर पूर्व में 5 किमी की गहराई पर था।

ताइवान  में भूकंप के झटके महसूस किए गए

साल 2023 में 24 दिसंबर रविवार तड़के ताइवान  में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि तड़के सुबह ताइवान क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।