भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन, कोहिमा के ऐतिहासिक युद्ध स्मारक पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत कर दी है। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े हैं। कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।

कोहिमा के विसवेमा इलाके से शुरू हुई यात्रा

मंगलवार की सुबह यात्रा नगालैंड की राजधानी कोहिमा के विसवेमा इलाके से शुरू हुई। राहुल गांधी सोमवार की शाम नगालैंड पहुंचे थे। सुबह राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद कोहिमा से अपनी यात्रा आगे बढ़ाई।

युद्ध स्मारक पहुंचे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी मंगलवार को नगालैंड की राजधानी कोहिमा में स्थित युद्ध स्मारक पहुंचे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना को खदेड़ने वाले सहयोगी देशों के सैनिकों की याद में यह स्मारक बना है। यहां कई सैनिकों का अंतिम संस्कार हुआ था। कोहिमा में राहुल गांधी ने लोगों के जनसमूह को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अगर आप एक छोटे राज्य से हैं तो भी आपके पास देश के अन्य राज्यों जितने ही अधिकार हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार यही है