लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रेडियो की दुनिया के बेताज बादशाह,आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी अब हमारे बीच में नहीं रहे। अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद से ही एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। बता दें कि उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर जताया दुख 

अमीन सयानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में एक आकर्षक और गर्मजोशी थी, जिसने उन्हें पीढ़ियों से लोगों का पसंदीदा बनाया। आप अपने काम के माध्यम से इंडियन ब्रॉडकास्टिंग में क्रांति लेकर आए। उनके जाने से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

बताया जा रहा है कि अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। उन्हें रेडियो की दुनिया का बादशाह कहा जाता है। उनकी आवाज के जादू ने हर दौर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है।अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी।