अपराधियों का मनोबल हुआ हाई, अपराधियों ने घर में घुस कर मारी युवक को गोली, मौके पर हुई मौत….

बिहार में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर हाई हो चुका है। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध का ग्राफ घटता नजर नही आ रहा है। बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।



मामला बेगूसराय मंसूरचक के जमाल्दीपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक देर रात अपने घर में सो रहा था। तभी कुछ अपराधी उसके घर आये। अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है।


इस घटना कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पर तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


बता दें कि बेगूसराय में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इन दिनों अपराधी पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय हो गए हैं। लगातार लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। इन दिनो‍ं अपराघिक घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पुलिस इन घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।