
पटना के दानापुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो सगे भाइयों के द्वारा तलवार से काटकर 75 साल के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस जघन्य अपराध को दीघा थाना के तहत कुर्जी इलाके में अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान सुखदेव चौधरी के रूप में हुई है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग सुखदेव चौधरी मॉर्निंग वॉक के बाद सड़क किनारे एक मार्केट के नीचे बैठकर चाय पी रहे थे। इससे पहले की कोई समझ पाता अचानक दो युवक एक साथ वहां आये और चाय पी रहे बुजुर्ग पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। उसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनो युवक सगे भाई है। वहीं पुलिस गिरफ्तार दोनो भाई से पुछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह का पता चल सके।
You must be logged in to post a comment.