बिहार के हाजीपुर के रहने वाले रितिक आनंद ने ब्राजील में तिरंगा फहराया है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। रितिक ने ब्राजील में आयोजित 24वें समर डेफ बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा लहराया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम इवेंट में भी पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मैच में ब्राजील, चीन, टर्की, फ्रांस को हराने के बाद फाइनल मैच में जापान को हराकर रितिक आनंद ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जीत की खबर सुनते ही रितिक आनंद के घर पर जश्न का माहौल है।















You must be logged in to post a comment.