जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के सुरक्षा को भेदते हुए एक शख्स ने शिंजो आबे के सीने में मारी गोली, गोली लगने के बाद दिल का दौरा भी पड़ा, हालत गंभीर…..

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में जानलेवा हमला किया गया। जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त उनपर गोलियों की बौछार कर दी गई। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।