अमरनाथ में बादल फटने में अब तक 16 लोगो की गई जान तो वही भारतीय सेना ने 15000 लोगो को निकाला सुरक्षित……

भारत के दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ में अबतक 16 लोगों की मौत हो गयी है। सेना के एक आधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गयी है। अधिकारी ने मीडिया बंधुओं से बात करते हुए बताया है कि राहत बचाव का कार्य जारी है। फिलहाल कुछ समय के लिए अभी अमरनाथ की यात्रा को रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि भारतीय सेना के द्वारा अमरनाथ गुफा में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में बचाव का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ITBP की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार शुक्रवार शाम अचानक आयी बाढ़ के कारण पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित किया गया है। ITBP ने मार्ग खोलने और सुरक्षा दलों को निचली पवित्र गुफा से पंजतरणी तक विस्तारित किया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

अतुल करवाल ( DG, NDRF) ने बताया है कि 16 लोगों के मौत की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं। तड़के साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया वापस सुबह 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।