पटना में राबड़ी आवास के बाहर हंगामा, रामा सिंह का कर रहे विरोध

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि राजद कार्यकर्ता रामा सिंह के आरजेडी में एंट्री को लेकर नाराज हैं। इस दौरान वे राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के गाड़ी को भी रोक दिया। इसके बाद जगदानंद सिंह अपने हीं कार्यकर्ताओं से घिर गये। लेकिन काफी मशक्कत के बाद वे किसी तरह वहां से बाहर निकल पाये।