ब्रेकिंग न्यूज: सिवान के बीजेपी नेता को बदमाशो ने मारी 3 गोली, बीजेपी नेता की हालत नाजुक।

सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में आज पीडीएस डीलर और भाजपा के नेता जनार्दन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सिंह के सीने और जांघ में तीन गोलियां लगी हैं। घटना के वक्त जनार्दन सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और हवाई फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहें। जनार्दन सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, गोली मारने के बाद फायरिंग करते भागते बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है। जनार्दन सिंह अपने गांव में ही जन वितरण प्रणाली के डीलर भी हैं। वह बुधवार को अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो की संख्या में बदमाश आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके बाद वह भागने में कामयाब हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, पर हवाई फायरिंग होता देख वो भी दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने जनार्दन सिंह को मौके से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के PMCH के लिए रेफर कर दिया है।