कल से बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड जानिए मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा।

पूरे बिहार में ठंड का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। आज सुबह होनेवाली बूंदा बांदी और कोहरा के कारण सूबे के सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। आज बिहार के कई जिलों में बारिश हुई है। आज बिहार का अररिया सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार राज्य की तरफ बढ़ रहा है।जिसके कारण इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है।इसी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 11 और 12 जनवरी तक बिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था।

बिहार के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है।वहीं बारिश के साथ ठंडी हवाओं के चलने से पूरे सूबे में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 11जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ में बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण 12 से 13 जनवरी तक बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि 13 जनवरी के बाद सूबे में फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिणी पश्चिमी एवम् दक्षिणी मध्यम भाग की एक दो जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावनाएं जताई है।