उत्तरप्रदेश: समाजवादी पार्टी से टिकट न मिला तो मरने चल दिए सपा के नेता।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश में सुगभुघाहट तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सभा चुनाव में इस बार आधा दर्जन से अधिक छोटे दलों से गठबंधन कर प्रदेश में सरकार बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने टिकट ना मिलने के गम में रविवार को आत्मदाह का प्रयास किया है। टिकट पाने की आशा में लम्बे समय से इंतजार के पंक्ति में बैठे आदित्य ठाकुर ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगने का प्रयास किया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ में रविवार को करीब 11 बजे दिन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर तब खलबली मच गई। जब पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर ने आत्मदाह का प्रयास किया। अलीगढ़ के छर्रा से टिकट पाने के प्रयास में लम्बे समय से लगे ठाकुर आदित्य सिंह लोधी को जब निराशा मिली तो उन्होंने आत्मदाह का कदम उठा लिया। अलीगढ़ के आदित्य ठाकुर ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जवानी और जीवन को पार्टी के लिए खपा दिया है। वह अलीगढ़ के छर्रा से टिकट नहीं मिलने से पार्टी से खफा हैं। पुलिस ने आदित्य ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। उनको मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

आदित्य ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पांच साल से अलीगढ़ के 74 छर्रा विधानसभा क्षेत्र में वह पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया।