प्रकाश पर्व मना पटना से मोहाली लौट रहे सिख भक्तों पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, हमले में आधा दर्जन लोग हुए घायल।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब से दर्शन कर लौट रहे सिख भक्तों के लोगों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया है। यह हमला आरा-सासाराम रोड पर हुआ है।

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 6 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम हाइवे मार्ग पर चरपोखरी के पास असामाजिक तत्वों ने चंदा उगाही को लेकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पत्थरबाजी में घायलों लोगो के इलाज के लिए उन्हें चरपोखरी पीएचसी में भर्ती करा दिया है। वहीं, हमले में घायल सभी लोग पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं, पुलिस अधिकारी की माने तो उनका कहना है कि प्रकाश पर्व संपन्न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। हालांकि ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। इस दौरान भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के ध्यानी टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। जहां पर लोग यज्ञ के नाम पर चंदा वसूल रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया।

इस मामले में ट्रक ड्राइवर के विरोध करने पर स्थानीय लोगो द्वारा उसे गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई की गई। इस दौरान जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस पथराव में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के SP और DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम को वहां भेजा। वहीं, DSP राहुल सिंह ने बताया कि पटना से मोहाली में अपने घर जा रहे 6 सिख श्रद्धालुओं को रविवार को भोजपुर के चारपोखरी में यज्ञ और मंदिर निर्माण के लिए दान नहीं करने पर भीड़ द्वारा उनके वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।