भारत में अगले 2 से 3 दिन खूब रहेगी कनकनी, इन राज्यों में बढ़ेंगे ठंड और बारिश होने के भी आसार।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान भारत के कई राज्यों पंजाब ,हरियाणा ,चंडीगढ़, दिल्ली ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है।

आनेवाले कुछ दिनों तक दिल्ली का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड में खिली तेज धूप से वहां के लोगो को कुछ राहत जरूर मिली है। पर मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की समस्या उत्पन्न होने वाली है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम में बदलाव आएगा। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 जनवरी तक प्रदेश में भारी हिमपात व बारिश की संभावना।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रात और सुबह के समय घने से बेहद घना कोहरा छाया रहेगा।

विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घने से बेहद घना कोहरा छा सकता है। इससे इन इलाकों में दृश्यता के स्तर में काफी कमी आ सकती है। बयान के मुताबिक कड़ाके की ठंड का दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन के बजाय तीन दिन यानि बुधवार तक जारी रह सकता है। विभाग ने 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान भी व्यक्त किया है। इन इलाकों में ठंड बढ़ने से भारत के कई और राज्यों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में गर्म कपड़े का पहनाव और खुद को गर्म रखना ही ठंड से बचाव का उपाय होगा।