आम आदमी पार्टी ने जारी किया पंजाब cm उम्मीदवार का नाम, भगवंत मान को पार्टी ने दिया मौका।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टि अपने तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच पंजाब से यह खबर आई है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने मुख्यमंत्री दावेदार के नाम से पर्दा हटा दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी के तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे भगवंत मान।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तरफ से मुख्यमंत्री का घोषणा किया गया। जिसके दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब कि 3 करोड़ जनता को एक नंबर दिया था तथा यह अपील की थी कि वो हमे बताए कि पंजाब के सीएम के तौर पर वो किसे देखना चाहते हैं। जिसके जवाब में लगभग 22 लाख लोगो से हमे रिस्पॉन्स मिला कुछ लोगों ने पंजाब cm के तौर पर मेरा नाम भी दिया था। मैने लोगो से पहले ही कहा था की मैं पंजाब का मुख्यमंत्री नही बन सकता। मेरे नाम के वोटो को अमान्य मानते हुए उसकी गिनती नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को यह बताते हुए खुशी हो रही है पंजाब की 93.3% लोगो ने अपना मुख्यमंत्री के तौर पर सरदार भगवंत मान का नाम सुझाया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पंजाब की पहली पसंद भगवंत मान ही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगो की दूसरी पसंद नवजोत सिंह सिद्दू रहे जिन्हे 3% वोट ही मिल पाए।