
बिहार में महागठबंधन के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का सिलसिला जारी हो गया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बिहार के अगले विधानसभा अध्यक्ष को लेकर राज्यवासियों की उत्सुकता बढ़ सी गई है ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ने अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। राबड़ी आवास पर हुए विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ सदस्य अवध बिहारी चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नाम प्रस्ताव करने पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अवध बिहारी के नाम पर सहमति जता चुके हैं। शाम को तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री आवास जाकर उन्हें राजद के फैसले से अवगत कराया है।
76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी सीवान से 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी, 2005 में विधायक चुने गये। 2020 में भीवह से विधायक बने। उन्होंने 2000 में स्पीकर पद के लिए चुनाव भी लड़ा, लेकिन विजय कुमार सिन्हा से मुकाबले में पिछड़ गये। राबड़ी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं अवध बिहारी चौधरी..।
You must be logged in to post a comment.