
जनता दल यूनाइटेड के प्रखर प्रदेश प्रवक्ता और बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के पोते निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निखिल मंडल ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताया है। उनकी तरफ से इस्तीफे का लेटर जारी कर दिया गया है।
निखिल मंडल 2016 से ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने लगातार नीतीश कुमार की नीतियों को और पार्टी लाइन को मीडिया के बीच रखा। वो पार्टी के लोकप्रिय प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं। निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफे के पीछे बेशक निजी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक कारण भी बताये जा रहे हैं।
You must be logged in to post a comment.