भीम संसद में बोले सीएम नीतीश, विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे, दो लाख से ज्यादा की भीड़ दिख रही, दिल्ली वालों को देखना चाहिए

जनता दल यूनाईटेड ने आज पिछड़े और दलित समुदाय के वोट को साधने लिए बड़े कार्यक्रम का आयोगजन किया। इसका नाम दिया भीम संसद। रविवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दलित समुदाय के लोग शामिल हुए।  कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री संजय झा समेत कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए।

फिर से विशेष राज्य के दर्जे की बात कही

सीएम नीतश कुमार ने फिर से विशेष राज्य के दर्जे की बात कही। उन्होंने कहा कि हमलोग केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। उन्होंने इस अभियान के लिए आम लोगों से साथ देने की अपील भी की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम 2 लाख से ज्यादा भीड़ दिख रही है। ऐसे में लगता है कि यह कार्यक्रम गांधी मैदान में करना चाहिए था। सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी को कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी।  सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का नाम लिए बिना ही एक बार फिर से हमला बोला। कहा कि दिल्ली में जो लोग राज कर रहे हैं, वह इस भीड़ को देख लें। भाजपा के बापू सभागार वाले कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वहां तो बोगस कार्यक्रम होता है, पर यहां की भीड़ देख लीजिए.. इसके लिए पूरा अभियान चलेगा। सीएम ने अभियान के लिए आम लोगों का साथ भी मांगा।

अशोक चौधरी को कार्यक्रम के लिए बधाई दी

 नीतीश कुमार ने कहा कि 2 लाख से कम लोग यहां जमा नहीं हुए हैं। कार्यक्रम को गांधी मैदान में कर देना चाहिए था । मैं आपकी सेवा करता हूं, आपकी इतनी संख्या देखकर मैं और सेवा करूंगा। सीएम ने अशोक चौधरी को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सीएम ने कहा कि जो लोग दिल्ली में राज कर रहे हैं। हर चीज को प्रचारित करते हैं, वो इस भीड़ को देख लीजिए।

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यक्रम से पहले कहा कि आज जो देश के हालात हैं, देश में जो राजनीतिक की जो संवेदनशील स्थिति है। अहंकारी सरकार द्वारा आपातकाल से भी बदतर स्थिति लाई गई है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में हैं। भाजपा के लोग विपक्ष में बैठे नेताओं को परेशान कर रहे हैं। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि 26 नवंबर को वेटनरी कॉलेज मैदान में भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि इस भीम संसद शामिल होने वाले लोगों के लिए काफी व्यापक इंतजाम किये गये हैं। इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

दलित और आदिवासी वर्ग में दहशत का माहौल
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज देश के दलित और आदिवासी वर्ग में दहशत का माहौल है। उन्हें लगता है कि भाजपा उनके आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर सकती है। इसलिए जदयू आने वाले दिनों में भीम संसद का आयोजन करेगी। इसमें सभी राज्य के लोग शामिल होंगे। बाबा साहेब और महात्मा गांधी के अनुयायियों को पटना में बुलाया गया है। भाजपा वाले किस तरह से आरक्षण के विरोध में काम कर रहे हैं, उसके बारे में जागरूक किया जाएगा। यह पार्टी का कार्यक्रम हैं। इसमें अगर महागठबंधन के अन्य दल भी आना चाहेंगे तो वह आ सकते हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर न देखें। यह हमलोगों की पीढ़ी के आने वाले भविष्य को लेकर है।