कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, मनाई जा रही देव दीपावली

आज कार्तिक पूर्णिमा है….और कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई…पटना में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे जिलों से भी पटना पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर ही पिंड बनाकर मां गंगा की पूजा की और दान पूण्य किया…

गंगा स्नान से दूर हो जाते हैं सभी पाप

इस साल कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र के शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा को सबसे पवित्र महीनों में एक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी पाप दूर हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा रविवार की शाम 03:15 बजे से शुरू हो गई थी। सोमवार दोपहर 02:30 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसलिए उदयातिथि मान से आज पूरे दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य आदि धर्मकृत्य होगा।

दीपदान करना शुभ

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि देव दिवाली के दिन काशी मे देवी-देवता आते हैं और दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस दौरान दीपदान करना शुभ माना जाता है

गंगा स्नान को लेकर दूसरे जिल से भी लोग पटना पहुंचे। इस वजह से पटना से गया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यात्री गेट पर लटककर, फूट स्टेप पर खड़े होकर, सीटों के बीच में बैठकर सफर करने के लिए मजबूर दिखे।