सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, नामांकन के बाद रायबरेली को लोगों ने लिए लिखा भावुक चिट्ठी

रायबरेली से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी…इस बार राज्यसभा में जाएंगी…2004 से रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन भरा। अगले ही दिन गुरुवार को उन्होंने रायबरेलीवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि अब वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन उनके मन और प्राण हमेशा रायबरेली के पास ही रहेंगे।

राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। यह पहली बार है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा या लोकसभा के लिए राजस्थान से निर्वाचित होने जा रहा हो।

सोनिया गांधी 13 अप्रैल 2019 को आखिरी बारी रायबरेली आईं थीं

सोनिया गांधी 13 अप्रैल 2019 को आखिरी बारी रायबरेली आईं थीं। तब उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। इसके बाद वह रायबरेली नहीं आईं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने ही मां के लिए चुनाव प्रचार किया था।राजनीतिक जानकारों की माने तो सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को टिकट दिया जा सकता है। रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है। यह सीट गांधी परिवार की विरासत वाली रही है।

फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू, शीला कौल जैसे लोग इस सीट से सांसद रहे हैं। ये चेहरे गांधी परिवार के ही सदस्य थे या फिर उनके रिश्तेदार रहे। जैसे फिरोज गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू के दामाद थे और शीला कौल उनकी पत्नी कमला नेहरू के भाई की पत्नी थीं।