मथुरा की किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी, कहीं गोवर्धन पर्वत को ही न बेच डाले भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस लगातार किसानों का साथ दे रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। प्रियंका ने यहां पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं

सरकार का अहंकार तोड़ेंगे भगवान श्रीकृष्ण

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे।

गोवर्धन पर्वत को बचा कर रखें

प्रियंका गांधी ने मथुरावासियों से कहा कि आप लोग गोवर्धन पर्वत को बचा कर रखें. कहीं सरकार गोवर्धन पर्वत को ही न बेच दें. केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया।