बिहार में खरीफ फसल को लेकर किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश की पुष्टि कर दी है। विभाग ने बताया कि राज्य में भागलपुर के रास्ते मॉनसून प्रवेश किया है।
अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि साउथवेस्ट मॉनसून की बिहार में इंट्री हुई है। भागलपुर में मॉनसून की पहली बारिश हुई है। अगले आने वाले 24 घंटे के अंदर बिहार में मॉनसून की जोरदार बारिश की उम्मीद है।
You must be logged in to post a comment.