बिहार के पत्रकार-समाजसेवी प्रसून लतांत गांधी भगत सिंह सेवा राष्ट्रीय अवार्ड से होंगे सम्मानित

बिहार के भागलपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार और समाजकर्मी प्रसून लतांत को गांधी भगत सिंह सेवा राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। प्रसून लतांत जनसत्ता दैनिक समाचार पत्र के चीफ रिपोर्टर रहे है और गांधी और अहिंसक आंदोलनों के महत्व पर लगातार आलेख लिखते रहे हैं। इन दिनों वे विचार सहचर सहित विभिन्न पत्रिकाओं का संपादन करते हैं। इसके अलावा अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर के जरिए भागलपुर में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

कौन हैं प्रसून लतांत

प्रसून लतांत गांधीयन कलेक्टिव इंडिया जैसे राष्ट्रीय संगठन से जुड़े हैं। गांधीयन कलेक्टिव इंडिया के जरिए पूरे देश भर में किसानों, श्रमिकों के हित में पाँच जून से उपवास की श्रृंखला चल रही है जो गांधी जयंती तक चलेगी। इसके अलावा दिल्ली में सन्निधि के जरिए से पिछले सात साल से युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्यक्रम करते आ रहे हैं।

भगत सिंह से दोस्ती मंच पानीपत के संयोजक दीपक कथूरिया के मुताबिक शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस 28 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चले विविध कार्यक्रमो के समापन पर भगत सिंह से दोस्ती मंच, प्रगतिशील विचारों को प्रचारित प्रसारित करने वाले देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ताओं को गांधी- भगतसिंह सेवा राष्ट्रीय आवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय किया है। जिन समाज कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें इन लोगों के नाम शामिल हैं।

सम्मान के लिए इनके नाम भी शामिल ?

सिदिक अहमद मेव (हरियाणा)
याक़ूब डार (कश्मीर)
रमेश यादव ( पंजाब)
वीना भल्ला (हिमाचल)
हिमांशु कुमार (हिमाचल)
परवीन तंवर(राजस्थान)
सुश्री मुदिता विद्रोही (गुजरात
भारती त्यागी ( गुजरात)
आबिद सुरति (महाराष्ट्र)
राजेंद्र देशपांडे (महाराष्ट्र)
प्रसुन लतांत (बिहार)
मनोहर मानव (बिहार)
उत्कर्ष चतुर्वेदी (उत्तरप्रदेश)
ममता इप्टा (उत्तराखंड)
सतीश इप्टा (उत्तराखण्ड)
अश्वनी बक्शी(चंडीगढ़)
अबिरम ऋषि शर्मा मणिपुर

रवि नितेश (दिल्ली)
आर सी करे (छत्तीसगढ़)
आर्यभटट मोहंती (ओडिशा)
यदु राज ू(तेलंगाना)
आबिदा बेगम (कर्नाटक)