यात्रियों को रेल में सफर के दौरान अब चुकाने होंगे 10 से 50 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क।

राजेंद्रनगर सहित बिहार के सात पूर्व मध्य रेल के 10 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में डेवलप करने का काम तेजी से चल रहा है। जिसके कारण आने वाले दिनों में इन स्टेशनों से सफ़र करना अब महंगा होने वाला है। पूर्व मध्य रेल के सात स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किराया के अलावा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इसे आप विकास शुल्क का नाम भी दे सकते हैं।

रेल मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार,अब यात्रियों को रेल में सफर के दौरान 10 से 50 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। एसी क्लास के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 25 और अनारक्षित क्लास के लिए 10 रुपए अधिक देने होंगे। टिकट खरीदते समय ही यह चार्ज ग्राहकों के टिकट चार्ज में जुड़ जाएगा। वहीं अब मिलने वाला प्लेटफॉर्म टिकट के लिए भी यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

इन स्टेशन में राजेंद्रनगर टर्मिनल, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा और बरौनी जंक्शन को शामिल किया गया है। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत इन्हें री-डेवलप करने की तैयारी है। स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। जिसके कारण अब यात्रियों को यात्रा के लिए 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।