यूक्रेन में फंसे बिहारवासियों का पूरा किराया देगी बिहार सरकार।

यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहार के छात्रों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से शुक्रवार को दी है।



केंद्र सरकार ने किया विशेष विमान भेजने का फैसला सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद।

युक्रेन से बिहार आने वालो का किराया देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया कि कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुंबई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।

जल्द लौटेंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय।

यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। यूक्रेन में हालात काफी खराब हो गए हैं और अब भी वहां पर भारत के हजारों लोग फंसे हैं, जिसमें बिहार के भी कई लोग शामिल हैं। वे केंद्र सरकार से उन्हें सुरक्षित अपने वतन वापस लाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला जाए। केंद्र सरकार भी यूक्रेन के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार ने अब यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए स्पेशल विमान भेजने का निर्णय लिया है।