नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मलार्पण।

बिहार के कद्दावर नेताओं की सूची में शामिल एक नाम भले ही आज गुमनाम हो गया। पर बिहार के राजनीतिक गलियारों की बात जब भी होगी तब याद किए जायेंगे नरेंद्र सिंह। नरेंद्र सिंह के मौत से राजनीति गलियारों की हर आंखे आज नम हैं।

नरेंद्र सिंह की मौत की एकाएक मिली खबर से उनके चाहने वाले अभी तक सदमे में पड़े हुए हैं। राजनीतिक सफर के दौरान मिले उनके साथियों को अब भी यकीन नही हो रहा कि नरेंद्र सिंह अब उनके बीच नही रहे।

नरेंद्र सिंह की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया तथा 8 पोलो रोड,पटना पहुंचकर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की।