राजद ने अपने आठ प्रवक्ताओं की सूची की जारी, बाहुबली अनंत सिंह के खास और मृत्युंजय तिवारी का नही है सूची में नाम….

बिहार में एनडीए के गठबंधन में टूट आने के बाद अब राज्य में महागठबंधन की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ग्रहण कर लिया हैं। नए सरकार के गठन के बाद अब आरजेडी ने अपने नए प्रवक्ताओं की सूची जारी कर किया है। लेकिन प्रवक्ताओं की नई सूची में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के खास सहित पार्टी के पुराने नेता मृत्युंजय तिवारी को भी शामिल नहीं किया गया है।

आठ प्रवक्ताओं की सूची की गई जारी

महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधायक भाई वीरेंद्र, चित्तरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, एज्या यादव, ऋषि मिश्रा, सतीश कुमार दास‌, एजाज अहमद एवं रीतू जायसवाल को राजद का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। नई सूची में ऋषि मिश्रा और सतीश कुमार दास को जगह दी गई है। बाकी छह प्रवक्ता पहले भी इस भूमिका में थे। नीतीश सरकार के गठबंधन बदलने की पहल तेज होते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं के अधिकार छीन लिए थे और सिर्फ तेजस्वी यादव एवं जगदानंद सिंह को ही बयान देने के लिए अधिकृत किया था। उस वक्त से ही इस बात का इंतजार था कि राजद की तरफ से प्रवक्ताओं की नई सूची कब जारी की जाएगी।

राजद में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के शामिल होने के बाद उनके खास कहे जाने वाले बंटू सिंह को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। महागठबंधन की सरकार बनने से पहले सियासी समीकर अलग थे। लिहाजा बंटू सिंह अपनी पार्टी की तरफ से विरोधियों पर हमला करते थे। लेकिन सियासी समीकरण बदलने के बाद अब अनंत सिंह के खास के जाने वाले बंटू सिंह को पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं राजद का पक्ष रखने वाले मृत्युंजय तिवारी को भी नई लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।