
इस वक्त बिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 2:52 बजे पटना के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। पटना के अलावा भी अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि कई बताया जा रहा है ये झटके हल्के थे। इसलिए कुछ लोगों को महसूस नहीं हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई जा रही है। वहीं इसकी गहराई 10 किमी रही। बिहार के अलावा नेपाल के आस-पास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के पटना, गोपालगंज और अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भूकंप विज्ञान के केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर की दोपहर 2.52 बजे नेपाल के काठमांडू में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूर्व में 53 किलोमीटर दूर था। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में आया।
You must be logged in to post a comment.