बिहार विधानसभा उपचुनाव- बिजेपी और राजद में नजर आ रही कांटे कि टक्कर…. अलर्ट मोड में क्यो आया प्रशासन… राजद ने कसा भाजपा पर तंज……

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो चुका है। गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हो गया है।  6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाने हैं। इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है। मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आई थी , उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह नजर आया था। महिला वोटर्स लगातार सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं। 2020 में मोकामा में 54.1 फ़ीसदी, जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था।  वरीय अधिकारी भी आज मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे है।

मोकामा के ईसानगर बूथ पर झड़प, पुलिस बल तैनात

ईसानगर बूथ संख्या 282 में झड़प देखने को मिला जहां दो गुटों के बीच झड़प की सूचना आई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की वहां तैनाती हुई। फिलहाल सभी मतदान केन्द्रो पर शांति के साथ पुलिस कर्मियों के निरिक्षण में मतदान हो रही है।

राजद ने कहा दोनो सिटो पर राजद का होगा राज….

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार की जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर बीजेपी की जमानत जब्त होगी।  बीजेपी के लोग या कार्यकर्ता अब दोनों सीटों पर जमानत बचाने की फिराक में लगे हुए हैं।

दोपहर 12 बजे तक पडे 27 फिसदी वोट
पुरुष मतदाता – 28.92 %
महिला मतदाता- 24.88 %
कुल – 27.03 %