शराब माफियाओं को लेकर सख्त हुए बिहार के मुख्यमंत्री, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मद्ध निषेध को लेकर आला अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। मीटिंग में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सरकार द्वारा लिए गये निर्णय की जानकारी दी है। अवैध शराब की बिक्री पर अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। आपूर्ति पर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। धंधेबाज ऊपर सख्ती बरतने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। अक्टूबर महीने में 20000 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार के बाहर के 90 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

मुख्य सचिव ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब शराब पीने वाले को पकड़ने की बजाए शराब माफियाओं पर शिकंजा कसेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बडे सप्लायर को पकड़ा जाये। पीने वाले से ज्यादा सप्लाई करने वालों को फोकस करें। साथ ही अपराधियों को सजा भी दिलाई जाए। राज्य के बाहर के माफिया जो बिहार में शराब की सप्लाई कर रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा और उन्हें सजा दिलाई जाएगी।