जन सुराज पदयात्रा का आज 46वां दिन, 16 किमी चलकर प्रशांत किशोर आज रात पहुंचेंगे सतभेरवा।



वार्ड नंबर 23, पश्चिम चंपारण। आज जन सुराज पदयात्रा के 46वें दिन की शुरुआत बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पदयात्रा शिविर में प्रार्थना सभा के साथ हुई।

ईश्वर की स्तुति के बाद पदयात्रियों का हुजूम पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया नगर निगम के वार्ड नंबर 23 पहुंचा, जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही स्थानीय लोग कुछ दूरी तक जन सुराज पदयात्रा का हिस्से बने। वहां से अलग-अलग वार्ड से गुजरते हुई पदयात्रा बिनबलिया गांव से रात्रि विश्राम के लिए मझोलिया प्रखंड के सतभेरवा गांव पहुंचेगी।