पटना सिटी में अचानक ई-रिक्शा के पलटने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के मित्तन घाट चौराहा की बतायी जा रही है। बच्ची ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी तभी अचानक ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबने से बच्ची की मौत हो गयी।
मृतका की पहचान जानवी कुमारी के रूप में हुई है। जो पटना सिटी की रहने वाली थी। ई-रिक्शा के पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ई-रिक्शा पर सवार अन्य यात्री भी घायल हो गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है वही ई-रिक्शा के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बाद ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण अनियंत्रित होकर वह पलट गयी और यह घटना हुई। पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।परिजनों ने बताया कि की छात्रा जानवी बाजार से लस्सी का पैकेट लेने निकली थी तभी यह हादसा हुआ।
You must be logged in to post a comment.