हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच का दिया आदेश, 2005 से 2010 के बीच कई संपत्तियां जुटाई का आरोप

केंद्र सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े ट्रस्ट और फाउंडेशन की जांच का आदेश के बाद अब हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है. राज्य के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की ओर से हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है. दरअसल, आरोप है कि 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई गई थीं.

कुछ संपत्तियों की पहले से चल रही जांच

हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार की सरकार थी. आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही है. अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं.

स्थानीय निकाय विभाग को जांच की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया गया है. इसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी है.