बिहारी गायक छैला बिहारी रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

बिहार के मशहूर लोक गायक सुनील छैला बिहारी का गुरूवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। हांलाकि वे इस हादसे में बाल-बाल बच गये। भोजपुरी गायक एक कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कौन हैं सुनील छैला बिहारी ?

प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है. उन्होंने भोजपुर के साथ-साथ अंगिका भाषा में गाना और फिल्म बनाया है. अंगिका भाषा में निर्मित पहली फ़िल्म खगड़िया वाली भौजी (फ़िल्म) 2007 को बिहार में प्रदर्शित किया गया था।