राहुल, प्रियंका समेत पांच लोग हाथरस के लिए रवाना, डीएनडी फ्लाईओवर खाली न करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

हाथरस कांड में एसआईटी जांच के बाद मीडिया को गांव में जाने की इजाजत दे दी गई है. इसके पहले कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुल पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। यह बात खुद राहुल गांधी ने अपनी कार की छत पर चढ़कर माइक से लोगों को बताया। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास्ता देने की अपील की जिससे वह हाथरस जल्द से जल्द पहुंचे। इन दोनों के साथ पीएल पुनिया के जाने की बात सामने आ रही है।

हाथरस प्रशासन बेहद सतर्क

नोएडा से हाथरस जाने की अनुमति मिलने के बाद राहुल और प्रियंका डीएनडी से निकल चुके हैं। यह खबर मिलते ही हाथरस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। राहुल और प्रियंका के साथ मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और पीएल पुनिया हैं।

डीएनडी खाली नहीं करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

डीएनडी खाली न करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं जिसके बाद राहुल और प्रियंका कार से निकलकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस डीएनडी से ले गई।