बिहार में ठंड बढ़ाने वाला है मौसम में आया बदलाव।

माैसम में बदलाव होने के कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो दिन आज और कल तापमान के हल्के व मध्यम स्तर की होने का पूर्वानुमान हैं।साथ ही मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को प्रदेश में 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 29 दिसंबर को दिन में अधिकतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ शीतलहर चलने के आसार हैं। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मुजफ्फरपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, जमुई, दरभंगा, फारबिसगंज, पूसा और सारण में न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, शेखपुरा , नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में शीतदिवस की स्थिति रह सकती है।