सुहागरात के दिन पत्नी को पेट में हुआ दर्द अल्ट्रासाउंड से पता चला दुल्हन 5 महीने की है गर्भवती, पीड़ित दूल्हा इंसाफ के लिए पहुंचा ssp दफ्तर।

भारत में शादी के रिश्ते को बहुत ही पवित्र माना जाता है। शादी को लेकर हर किसी के मन में कुछ न कुछ अरमान होते हैं। परंतु प्रेम के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली एक घटना उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से आई है। जहां शादी के बाद सुहागरात के दौरान दूल्हे को पता चलता है कि उसकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस थाने का रूख किया और मेरठ के एसएसपी दफ्तर जा पहुंचा। उसने वहां लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। सलमान(दूल्हा) ने कहा कि शादी की रात ही उसे शक हुआ और बाद में दुल्हन के गर्भवती होने का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह रही है। हर किसी के अंदर शादी को लेकर कुछ अरमान होते हैं।उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ शादी की थी लेकिन ये अरमान उस समय खाक में मिल गए जब सुहागरात पर उसे पता चला की उसकी पत्नी गर्भवती है। खबर मिलते ही पूरे परिवार में हडकंप मच गया। मामला अस्पताल से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया। खुद को पीड़ित बताते हुए दूल्हा थाने में शिकायत लेकर पहुंच गया और कई आरोप लगा दिए।

दरसल यह पूरा मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेडा का है। खबर के मुताबिक यहां रहने वाले सलमान की 25 दिसंबर को शादी हुई थी। सलमान की बारात मेरठ के जाकिर कॉलोनी में रहने वाली सानिया के घर गई है। शादी के बाद जब सुहागरात के दिन दुल्हन ने पेट में दर्द की बात कही तो सलमान ने इसके बारे में अपनी मां को बताया और फिर उन्हें शक हुआ तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। दुल्हन का अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें रिपोर्ट आई कि वह पांच महीने की गर्भवती है  और उसके पेट में दो जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। आरोप के मुताबिक इस संबंध में दूल्हे सलमान ने दुल्हन और उसके मायके वालों से सवाल किया तो उन्होंने उल्टा ही सलमान को फंसाने की बात कह दी और उल्टा 10 लाख रुपये की भी मांग कर दी।इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस थाने का रूख किया और मेरठ के एसएसपी दफ्तर जा पहुंचा। उसने वहां लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। सलमान ने कहा कि शादी की रात ही उसे शक हुआ और बाद में दुल्हन के गर्भवती होने का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह रही है।