आयशा मालिक होंगी पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज।

लाहौर हाई कोर्ट की जस्टिस आयशा मलिक पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज होंगी। पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने उनकी पदोन्नति को गुरुवार को मंजूरी दे दी। आपको बता दें जस्टिस आयशा मालिक स्कूल लाइफ से ही काफी होनहार रही हैं। पाकिस्तान की रहने वाली आयशा मालिक ने हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की पढ़ाई की है।जस्टिस आयशा मलिक ही 2012 में लाहौर हाईकोर्ट की पहली महिला जज बनी थीं। जिसके बाद अब 2022 में वह सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज होंगी।